सीतामढ़ी :सुप्पी, थाना क्षेत्र के ढेंग गांव में 11 हजार वोल्ट के करंट लगने से युवक की मौत
WAORS NEWS हिंदी डेस्क>>बिहार सीतामढ़ी श्याम बाबू गुप्ता की रिपोर्ट
सीतामढ़ी। सुप्पी, थाना क्षेत्र के ढेंग गांव में 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढेंग गांव निवासी मंगर साह के पुत्र राजेंद्र साह (25) के रूप में की गई है। राजेंद्र साह मजदूरी का काम करता था।
वह रविवार को गांव के ही शिवजी दास के यहां काम करने गया था। उक्त मकान के छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गुजर रहा है। छत पर काम करने के दौरान राजेंद्र 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे स्थानीय निजी क्लीनिक में ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
माँ सीता की पावन धरती सीतामढ़ी में को महा शिवरात्रि पर अदभूत मंजर दिखेगा
मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उस पर पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत के बाद पत्नी बदहवास है। वहीं छह माह के पुत्र धनराज की परवरिश पर सवाल उठ गया है। शव देख कर मृतक की पत्नी प्रियंका देवी, मां सीता देवी व छोटी बहन बेसुध हो गई।
मुखिया रमीता देवी के पति विनय पासवान ने बताया कि घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। मुखियापति ने तत्काल अपने निजी कोष से तीन हजार रुपये प्रदान किया। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ होगा दिलाने का आश्वासन दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद