Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    माँ सीता की पावन धरती सीतामढ़ी में को महा शिवरात्रि पर अदभूत मंजर दिखेगा


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी  कैमरामैन पवन साह सवांददाता अवध बिहारी उपाध्याय 

    सीतामढ़ी। माँ सीता की पावन धरती सीतामढ़ी में सोमवार को महा शिवरात्रि पर अदभूत मंजर दिखेगा। भगवान शिव और माता पार्वती के अमर विवाहोत्सव की याद में प्रति वर्ष मनाए जाने वाले महाशिवरात्री पर दशको से चली आ रही  परम्परा के तहत सोमवार को विशाल शिव बारात निकाली जाएगी।


    नगर थाना परिसर से मनोकामनानाथ मंदिर परिसर से हाथी-घोड़ा और गाजे-बाजे के साथ विशाल जुलूस निकलेगी। जो शहर के प्रमुख पथों से गुजरेंगी। भगवान शिव के अलावा विभिन्न देवी-देवता, भूत, पिचास और राक्षसों की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। जुलूस में विभिन्न देवी-देवताओं और विवाहोत्सव पर आधारित मूर्तियां भी शामिल रहेगी। आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है।



    मटकोर पूजन में गूंजे मंगल गीत
    सीतामढ़ी : शहर स्थित मनोकामनानाथ मंदिर में रविवार की शाम परम्परागत तरीके से मटकोर पूजन का आयोजन किया गया। परम्परागत तरीके से मंदिर परिसर में मटकोर की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। इलाका वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। मंगल गीत, सोहर और बंधाईयों से इलाका भक्तिमय होता दिखा।
    जलाभिषेक की हुई तैयारी
    सीतामढ़ी : महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की परम्परा रही है। इस बार भी शिवरात्री पर शहर से सटे हलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक को आस्था का सैलाब उमड़ेगा। जलाभिषेक को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष तैयारियां की गई है। इसके अलावा बगहीधाम स्थित धनेश्वरनाथ महादेव मंदिर, शहर के बाबा मनोकामनानाथ मंदिर, राजोपट्टी शिव मंदिर, लक्ष्मणानगर स्थित बाबा हजारीनाथ महादेव मंदिर, सोनबरसा प्रखंड के मढि़याधाम, सुरसंड के बाल्मिकेश्वरनाथ धाम, बाजपट्टी के अमाना स्थित अमनेश्वरनाथ धाम, बेलसंड के दमामी, रीगा के अन्हारी मठ एवं कुसमारी गांव स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, मेजरगंज के बसबिट्टा स्थित सुकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पुपरी स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर और बाजपट्टी के मंगलाधाम में विशेष पूजन का आयोजन होगा।


    महाशिवरात्री को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
     महाशिवरात्री को लेकर इस बार भी प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोवस्त किए गए है। बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात किए गए है। जबकि जलाभिषेक के उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कई जगहों पर मंदिर में आयोजन समिति की ओर से स्वयंसेवकों की तैनाती की गई। ताकि लोग पंक्तिबद्ध होकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर सके। शहर में निकलने वाले शिव बारात एवं झांकी तथा श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। उधर, नगर थाने में थानाध्यक्ष सुबोध मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें शांति और सदभाव के साथ आयोजन का निर्णय लिया गया। नगर थानाध्यक्ष ने जुलूस के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग नहीं होने की अपील की। कहा कि सुरक्षा को लेकर सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। मौके पर उपसभापति दीपक मस्करा, पार्षद लय नारायण राउत, अमित कुमार, मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार व नवीन कुमार आदि मौजूद थे। कुशमारी के बाबा विश्वनाथ मंदिर से निकलेगी बरात
    रीगा (सीतामढ़ी)संस: भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह उत्सव महाशिव रात्रि पर्व पर कुशमारी गांव स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर से निकलने वाली भव्य झांकी की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है विवाह उत्सव को लेकर सोमवार को विशाल शोभायात्रा के रूप में हाथी घोड़ा गाजे-बाजे एवं दर्जनों वाहनों पर सवार विभिन्न भगवान शिव, पार्वती, ब्रह्मा विष्णु के अलावा विभिन्न देवी-देवताओं के साथ भूत प्रेत, राक्षसों की झांकी आकर्षण का केंद्र होगा। 
    बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकल कर मिल चौक तारकेश्वरनाथ मंदिर होते हुए स्टेशन चौक, गरीबनाथ मंदिर से इमली बाजार चौक, शिव मंदिर पर पहुंचेगी जहां वहां मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा बराती में शामिल श्रद्धालुओं का का भव्य स्वागत किया जाएगा। जहां पर प्रसाद एवं शरबत की व्यवस्था की गई है। इससे पूर्व मिल चौक पर भी बारातियों का स्वागत किया जाएगा। 
    शोभायात्रा के बाद रात्रि में संस्कृति कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में कुशमारी मंदिर परिसर से निकलने वाली शोभायात्रा को देखने के लिए आस पास के प्रखंडों के अलावा बड़ी संख्या सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बर्ष 2005 से शोभायात्रा का आयोजन प्रति वर्ष हो रहा है। 
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष महेश महतो, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी महतो, हरि महतो उर्फ परवीन कुमार, पंकज आनंद उर्फ अंशु, अजय राज, विक्रम कुमार, धनंजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश, धीरज कुमार, रंजीत कुमार, मुरारी कुमार, हरिदर महतो के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु का सहयोग रहता है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728