Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उत्तर प्रदेश पीएफ घोटाले में पूर्व एमडी एपी मिश्रा गिरफ्तार

    We News24 Hindi »लखनऊ,उत्तर प्रदेश
    ब्यूरो संवाददाता नविन कुमार की रिपोर्ट

    लखनऊ। यूपी पॉवर कारपोरेशन के पीएफ घोटाले में ईओडब्लू ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्लू ने पूर्व एमडी एपी मिश्रा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

    सोमवार देर रात से ही गोमतीनगर व अलीगंज के आवास और दफ्तर पर यूपी पुलिस की विशेष टीम अयोध्या प्रसाद मिश्रा पर नजर बनाए हुए थी। 

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एपी मिश्रा को सोमवार देर रात ही हिरासत में ले लिया था, और पूछताछ की जा रही थी। फिलहाल अज्ञात स्थान पर एपी मिश्रा से अफसर पूछताछ कर रहे हैं। गिरफ्तार एपी मिश्रा को आज किसी भी वक्त कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 

    रौशन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728