Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पति पत्नी और वो' का नया पोस्टर और मजेदार ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया

    We News24 Hindi »फ़िल्मी डेस्क

    कार्तिक :आर्यन की आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो' का नया पोस्टर और मजेदार ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया है।फिल्म में कार्तिक के अलावा भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म में इन दिनों के अलावा अपारशक्ति खुराना भी हैं। 

    फिल्म का यह मजेदार ट्रेलर फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भूषण ने लिखा-'चिंटू त्यागी के जीवन में खींचातानी शुरू हो गई है।आगे क्या होगा? 'पति पत्नी और वो' का ट्रेलर जारी 'ये साली आशिकी' का नया पोस्टर जारी, कल रिलीज होगा ट्रेलर फिल्म का यह ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म में कार्तिक पति चिंटू त्यागी उर्फ़ अभिनव त्यागी का किरदार निभा रही है। फिल्म में भूमि पेडनेकर उनकी पत्नी वेदिका त्रिपाठी का किरदार निभा रहीं है,तो अनन्या पांडेय वो यानी तपस्या के की भूमिका में नजर आ रही है।

    फिल्म के इस ट्रेलर को अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-'एक बीवी तो हैंडल नहीं कर पा रहे, अब 'वो' की एंट्री के साथ क्या होगा इनका ?  शूटिंग के पहले दिन से जानते थे फ्लॉप होगी सूर्यवंशी :सलमान फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में चिंटू त्यागी कहते सुनाई देते है कि-दसवीं से पहले पिताजी कहे थे चिंटू त्यागी टेंथ सही से पास कर लो,फिर आराम ही आराम। इसी प्रॉमिस पर हमसे पहले इंजिनयरिंग फिर नौकरी फिर हाथों हाथ शादी भी करवा लिए।' ट्रेलर में दिखाया गया है कि चिंटू त्यागी की शादीशुदा जिंदगी और ऑफिस में एक दिन एंट्री करती हैं तपस्या। 

    और यहीं से चिंटू त्यागी की शादीशुदा जिंदगी में ट्विस्ट आ जाता है। चिंटू अपनी पत्नी से भी बहुत प्यार करता है, लेकिन तपस्या को भी पसंद करने लगता है। इन्हीं सब चीज़ों की वजह से उसकी लाइफ में भरपूर ड्रामा होता है। फिल्म का यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज है। इस फिल्म को भूषण कुमार,रेनू रावी चोपड़ा और कृष्ण कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहें हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    अंशु गुप्ता द्वारा किय गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728