Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    निर्भया कांड के तीन दोषी को मिली मौत की सजा के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे

    We News24 Hindi »नई दिल्ली  
    ब्यूरो संवाददाता कोमल कुमारी की रिपोर्ट

    राजधानी :दिल्ली में दिल दहला देने वाला निर्भया कांड के तीन दोषी को मौत की सजा के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। जेल प्रशासन की ओर से मिले नोटिस के बाद अक्षय कुमार पुनर्विचार याचिका दायर करेगा, जबकि पवन और विनय क्यूरेटिव पिटीशन दायर कर सजा कम करने का अनुरोध करेंगे।

    ये भी पढ़े :उत्तर प्रदेश हैवान बना दामाद ,ससुराल में पत्नी मासूम बेटे और ससुर को मारी गोली

    जेल प्रशासन ने 29 अक्तूबर को जारी नोटिस में चारों दोषियों को आगाह किया था कि वे दया याचिका दायर करें, क्योंकि उनके पास केवल 4 नवंबर तक का समय है। वे याचिका नहीं देते तो जेल प्रशासन अदालत से डेथ वारंट निकालने का अनुरोध करेगा।   

    ये भी पढ़े :LIVE:नमस्ते दिल्ली! प्रदूषण कम करने के लिए आज से ऑड-ईवन शुरु ,नियम तोड़े तो कटेगा चालान

    अक्षय, पवन और विनय के वकील एपी सिंह ने बताया कि तीनों के परिजनों ने उनसे संपर्क किया है और इन्हें बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया, जब कोर्ट में छुट्टी थी। 


    उन्होंने बताया कि अक्षय के ससुर का बिहार में देहांत हो गया है। उसकी पत्नी सविता से बात हो गई है। वह सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी। विनय के पिता हरेराम और पवन के पिता हीरालाल गुप्ता भी उनके संपर्क में हैं। 

    विनय और पवन के पिता आरके पुरम के रविदास कैंप में रहते हैं।
    एपी सिंह ने बताया कि वह आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालेंगे। उन्होंने कहा कि पवन के जुवेनाइल संबंधी एक याचिका हाईकोर्ट में चल रही है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, अदालत ने इनकी याचिका पर सुनवाई की मंजूरी दी तो मौत की सजा कुछ समय के लिए टल जाएगी।

    अर्जुन कश्यप द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728