Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उत्तर प्रदेश हैवान बना दामाद ,ससुराल में पत्नी मासूम बेटे और ससुर को मारी गोली

    We News24 Hindi »उत्तर प्रदेश,सहारनपुर
    ब्यूरो संवाददाता दीपेंदर राठी की रिपोर्ट

    उत्तर प्रदेश :के सहारनपुर में सोमवार को एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर अपने ससुर और पत्नी को मासूम बेटे के साथ गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद ने खुद को भी गोली मार ली।


    ससुर और मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक साथ तीन मौतों से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई।

    ये भी पढ़े :LIVE:नमस्ते दिल्ली! प्रदूषण कम करने के लिए आज से ऑड-ईवन शुरु ,नियम तोड़े तो कटेगा चालान

    जानकारी के अनुसार, रामपुर मनिहारन में बड़गांव थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक साथ तीन हत्याओं से हड़कंप मच गया। गांव जानखेड़ा में नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव देद्पुर निवासी सचिन की ससुराल है। सचिन की पत्नी पिछले आठ साल से अपने बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी।
    सोमवार को सचिन ससुराल पहुंचा और अपने ससुर व पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसके बाद खुद को भी उसने गोलियों से उड़ा लिया। इसमें ससुर और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दामाद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

    ये भी पढ़े :सावधान मौत का खेल अभी जारी है,राजवाड़ा में मिला बृक्ष से लटका युवक का शव
    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में सामने आया कि सात साल पहले आरोपी दामाद सचिन ने अपने साले को गोली मार दी थी, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।



    आज उसने दिन निकलते ही इस बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची 

    अवधेश कुमार द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728