पटना:रविवार को पटना जिले के बिहटा में कोरोना ने फिर से कहर बरपाया। 37 सैंपल की प्राप्त रिपोर्ट में 20 पॉजिटिव मरीज मिलने हड़कंप मचा है।
बिहटा प्रखंड विकास पदाधिकारी विशेष आनंद ने बताया कि बिहटा स्थिति गुलटेरा बाजार, महादेवा रोड, व्यापार मंडल, सब्जी मंडी के साथ-साथ कई और मुहल्लों को सील कर दिया गया है। जबकि पूरे मोहल्ले में सेनेटाइजर का छिड़काव भी कराया जा रहा है। बताया जाता है कि 4 दिन पूर्व बिहटा के व्यवसाई का निधन हॉस्पिटल में हो गया था। उनके दाह संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
दाह संस्कार के दिन मृतक का कोरोना पोजेटिव रिपोर्ट आया था। जिसमें बाद उनके परिवार के एक लड़का पॉजिटिव पाया गया था। तब लोग हरकत में आये और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को हुई। जिसके बाद दो दिन पहले 37 लोग का सैंपल जांच के लिये पटना भेजा गया। जिसमें 20 लोग पोजेटिव पाये गये इस संक्रमण बीमारी को बढ़ते देख जिला प्रशासन के निर्देश पर बिहटा को कन्टेनमेट जॉन घोसित कर कड़ी निगरानी की जा रही है।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।