Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Nepal India Border:बिहार के सीतामढ़ी भिठ्ठामोड़ नेपाल भारत सीमा पर बनेगा दूसरा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट,नो-मेंस लैंड पर थमेगा विवाद



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/सीतामढ़ी 

    रोहित ठाकुर की रिपोर्ट

    #Bihar Sitamarhi News

    बिहार: के सीतामढ़ी भिठ्ठामोड़ में बनेगा दूसरा इंटीग्रेटेड चेकपोस्टयह चेक भारत-नेपाल सीमा के नो-मेंस लैंड पर  इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण होगा। इसके लिए गृह मंत्रालय के निर्देश पर एक केंद्रीय एजेंसी भारत की ओर से सर्वे शुरू कर रही है। इस सर्वे में नेपाल सरकार के भी कर्मचारी शामिल हैं। ​

    ये ही पढ़े-Muzaffarpur News:सौहर ने अपनी बेटी से निकाह करने की चाहत में अपनी बेगम और बेटी को मारा गोली

    एसएसबी के सेक्टर डीआईजी के रंजीत ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि इंटीग्र्रेटेड चेकपोस्ट के निर्माण के लिए सर्वे का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद चेकपोस्ट का निर्माण दोनों देशों की सहमति के बाद होगा। मालूम हो कि बिहार में दूसरा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट होगा, जो भारत-नेपाल की सीमा पर होगा। इससे पहले रक्सौल में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट है, जहां से अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए नेपाल में प्रवेश किया जाता है। ​

    ये भी पढ़े-Bihar News:बिहटा में फूटा कोरोना बम प्रशासन ने इलाकों को सील किया


    नो-मेंस लैंड में निर्माण पर थमेगा विवाद 
    इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण होने से भिठ्ठामोड़ में उपजा विवाद भी थम जाएगा। निर्माण के बाद नो-मेंस लैंड के बीच हो रहे निर्माण पर भी गतिरोध थम जाएगा। इसपर कॉरिडोर बनेगा, जिससे भारत और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ेगा। ​

    ये भी पढ़े-Muzaffarpur News:गृह मंत्रालय का एक करोड़ का पौधारोपण कार्य शुरू





    अवैध व्यापार पर भी कसेगा शिकंजा

    चेकपोस्ट के निर्माण के बाद भिठ्ठामोड़ और इसके आसपास के इलाके में अवैध व्यापार पर प्रशासन का नियंत्रण रहेगा। भारत-नेपाल का बॉर्डर खुला होने की वजह से कई तरह के अवैध व्यापार होते हैं, जिसपर शिकंजा कसा जा सकेगा।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


     

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728