पटना : मौसम विभाग ने नेपाल और उत्तर बिहार दोनों ही जगहों पर एक अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. ऐसे में आशंका है कि पहले से ही बाढ़ का संकट झेल रहे हो 15 जिलों में तबाही और मचेगी. बता दें कि उत्तर बिहार में प्रमुख सात नदियों का जलग्रहण क्षेत्र नेपाल ही है ऐसे में नेपाल में हो रही बारिश बिहार में भारी तबाही ला सकती है.
इन जिलों के 7 नदियों में 29 रेनगेज स्थल हैं जहां नदी के जल स्तर की मापी होती है. इनमें से 24 स्थलों पर नदियां पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इस बीच राजधानी पटना समेत कई जिलों में जोरदार बारिश शुरू हो चुकी है जो कि अगले 31 जुलाई तक चलेगा. राजधानी पटना समेत 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
पटना, भोजपुर, वैशाली, सममस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.गौरतलब है कि बिहार में पहले से ही सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इन सात नदियों में करीब दो दर्जन जगहों के तटबंध पर पहले से भारी दबाव है.
ऐसे में नेपाल में और उत्तर बिहार में यूं ही बारिश होती रही तो चंपारण, गोपालगंज से लेकर सीमांचल के कटिहार, पूर्णयां, अररिया और किशनगंज एवं मिथिलांचल में दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और समस्तीपुर के इलाकों में बाढ़ का संकट और बढ़ेगा.
Post Top Ad
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।