Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सुशांत सिंह राजपूत केस नया मोड.रिया चक्रवर्ती सुशांत को पागल साबित करना चाहती थी



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/पटना 

    रोहित ठाकुर  की रिपोर्ट


    पटना : सुशांत सिंह राजपूत केस में उस वक्त नया मोड आया, जब पहली बार इस केस को लेकर सुशांत के परिवार ने कुछ रिएक्ट किया. मुंबई पुलिस की पिछले जांच से नाखुश सुशांत के पिता अपने परिजनों के साथ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया. 


    अब जिस तरह सुशांत के पिता के के सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. एक-दो नहीं बल्कि धाराओं में केस दर्ज कराया गया हैं. सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया उनके बेटे का करियर बर्बाद करना चाहती थी. उसे धमकाया करती थी कि अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो.




    सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे को सुसाइड करने के लिए रिया ने उकसाया. यही नहीं वे रिया के साथ ही उसके परिवारवालों को भी सुशांत की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं.

    ये भी पढ़े-अम्बाला एयरबेस पहुंचा राफेल,125 करोड़ भारतीय का राफेल को सलाम ,देखे लैडिंग की वीडियो

    सुशांत के पिता ने अपने स्टेटमेंट में कहा, मेरा बेटा सुशांत फिल्म लाइन छोड़ कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कही पर नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो.

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728