Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Jammu kashmir:कोरोना ने लगाया अमरनाथ यात्रा पर रोक ,कर दी गई इस साल यात्रा रद्द


    We News 24 Hindi »जम्मू कश्मीर  

    अनिल भाटी की रिपोर्ट


    जम्मू कश्मीर : वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस वर्ष कोविड-19 महामारी को देखते हुए रद्द कर दी गई है। हालांकि पारम्‍परिक अनुष्ठान बिना किसी व्‍यवधान के सम्‍पन्‍न कराए जाएंगे।

    ये भी पढ़े-Health News:रेस्पिरेटर वाला N-95 मास्क कोरोना वायरस को फैलने से नहीं रोक सकता: स्वास्थ्य मंत्री

    पावन गुफा के दर्शन के लिए सुबह और शाम की आरती का टेलीविजन से सीधा प्रसारण किया जाएगा। जम्‍मू-कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू की अध्‍यक्षता में कल श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    ये भी पढ़े-International News:चाबहार रेल परियोजना से भारत को बाहर करने की ख़बर को ईरान ने बताया साजिश




    उप-राज्‍यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू श्राइन बोर्ड के अध्‍यक्ष भी हैं। एक वक्‍तव्‍य में बोर्ड ने कहा है कि परिस्थितियों को देखते हुए भारी मन से इस वर्ष की यात्रा रद्द करने का फैसला किया गया।
    श्रद्धालु टेलीविजन से सीधे प्रसारण के माध्‍यम से पावन हिमलिंग के दर्शन कर सकते हैं। 

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728