Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Manipur News:वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 23 जुलाई को मणिपुर जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास करेंगे पीएम


    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    रत्नेश गोस्वामी की रिपोर्ट


    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम में इंफाल से मणिपुर के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों के जुड़ने की संभावना है।

    ये भी पढ़े-Jammu kashmir:कोरोना ने लगाया अमरनाथ यात्रा पर रोक ,कर दी गई इस साल यात्रा रद्द

    यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन का हिस्सा है जिसके तहत 2024 तक ग्रामीण इलाके के हर घर तक जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र ने मणिपुर सरकार को 1.42 लाख से ज्यादा घरों में नल कनेक्शन के लिए कोष मुहैया कराया है।




    बाकी बचे हुए घरों के लिए मणिपुर सरकार पूर्वात्तर विकास विभाग सहित अन्य स्रोत से धन जुटाएगी। मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना से ग्रेटर इंफाल योजना क्षेत्र, 25 शहरों और 16 जिलों के 2.80 लाख से ज्यादा घरों में जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

    ये भी पढ़े-Health News:रेस्पिरेटर वाला N-95 मास्क कोरोना वायरस को फैलने से नहीं रोक सकता: स्वास्थ्य मंत्री


    इस परियोजना पर 3054.58 करोड़ रु. का व्यय निर्धारित किया गया है जिसके लिए एक हिस्सा न्यू डेवलपमेंट बैंक से कर्ज के रुप में लिया गया है।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728