Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Muzaffarpur News:भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान पर किया चर्चा



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/मुजफ्फपुर

    नीरज कुमार की रिपोर्ट

    #Muzaffarpur Bihar News

    मुज़फ़्फ़रपुर बिहार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने आत्मनिर्भर भारत को भारत के पुनरुत्थान का पर्व बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान भारत के स्वभिमान का प्ररिचायक होगा और भाजपा के एक एक कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर इसकी अलख जगाएंगे। 

    ये भी पढ़े-Bengal News:हावड़ा के उलुबेरिया इलाके में शख्त कानून के वावजूद ,प्राइवेट बैंक उड़ा रहा है सोसल डिस्टेंस की धज्जियां

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत के आत्मनिर्भर के लिए भारत का युवा, गरीब, महिला स्वदेशी का प्रयोग करें साथ ही दूसरों को भी स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करे, ताकि भारतीयो के परिश्रम और प्रतिभा से बने लोकल उत्पादों के दम पर भारत आयात में कमी कर आत्मनिर्भर भारत बन सके। 




    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गरीब कल्याण योजना के तहत मुख्य राशन बाँटने की अवधि को नंवबर एवं उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर को सितम्बर तक बढ़ा दिया गया। ग्लोबल टेंडर की सीमा भी बढ़ा कर रुपये दो सौ करोड़ तक कर दी गई, जिससे स्वदेशी कंपनियों और उधोगों को बढ़ावा मिले।

    ये भी पढ़े-Himachal News:पौष्टिक, शाकाहारी भोजन, स्वस्थ जीवन शैली व योगाभ्यास रखेगा कोविड-19 से सुरक्षित: डॉ राकेश पंडित


    जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिव कुमार, धर्मेंद्र साहु, मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार, हिरिमोहन चौधरी, निर्मला साहु, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, मीडिया प्रभारी प्रदुमन राना उपस्थित थे।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728