Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Muzaffarpur News:शनिवार को मुज़फ़्फ़रपुर मार्केट पूरी तरह रहा बंद




    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/मुजफ्फपुर

    नीरज कुमार की रिपोर्ट

    #Muzaffarpur Bihar News

    मुजफ्फरपुर बिहार। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। व्यावसायिक गतिविधियों को पांच दिन के लिए शनिवार और रविवार तक सीमित करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें सब्जी, दूध, दावा आदि जरूरत की समान छोड़ कर सभी प्रतिष्ठित दुकान शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे।

    ये भी पढ़े-Muzaffarpur News:भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान पर किया चर्चा


     जिसमें शनिवार को सभी प्रतिष्ठान दुकान बंद दिखे। उन्होंने ने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगने के बाद भी सुरक्षा मानकों का उसी सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलाें के मद्देनजर यह निर्णय लिया था। 

    ये भी पढ़े-Bengal News:हावड़ा के उलुबेरिया इलाके में शख्त कानून के वावजूद ,प्राइवेट बैंक उड़ा रहा है सोसल डिस्टेंस की धज्जियां


    उन्होंने ने बताया कि अभी कम्युनिटी स्प्रेडिंग के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इसलिए लाॅकडाउन नहीं किया जाएगा। संक्रमण रोकने के लिए आमलोगों और दुकानदारों को कई नियमों का पालन करना होगा। अब दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ही खुलेंगी।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728