Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    14 साल के चचरे भाई ने 13 साल के बहन को बनाया गर्भवती


    We News 24 Hindi »बांका/बिहार 

    दिनेश भगत  की रिपोर्ट


    बिहार: के बांका जिले से  एक घिनौनाऔर रिश्ते को तार-तार करने  वाला कृत्य का पोल उस समय खुली, जब एक 13 साल की बच्‍ची गर्भवती हो गई। इस घटना ने परिवारिक रिश्‍ते को भी शर्मसार कर दिया। दोनों रिश्‍ते में भाई-बहन हैं और दोनों नाब‍ालिग है।


    प्राप्त जानकारी के अनुसर,बांका जिले  सुईया थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल के चचेरे भाई ने अपने 13 साल की चचेरी  बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना  दिया। छात्रा कक्षा छह में पढ़ती है।  गांव में दोनों का घर अडोस पड़ोस में है । रिश्ते में भाई-बहन लगने की वजह से कोई शक भी नहीं कर पा रहा था। 



    काफी समय से  दोनों के बीच घिनौना खेल चल रहा था 
    आरोपी भाई भी महज 14 साल का है। काफी दिनों तक दोनों के बीच घिनौना खेल चलता रहा। इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा ने भी इस बात की जानकारी किसी को डर से नहीं बताया। इस तरह से छात्रा का गर्भ पूरे छह माह का हो गया।

    इसी बीच लोक लिहाज की डर से छात्रा ने सारा घटनाक्रम में अपनी मां को बताया कि उसके चचेरे भाई ने इस घिनौने हरकत को अंजाम दिया। मामला पंचायती तक जा पहुंची। लेकिन आरोपी के पिता हर बार अपने बेटे का बचाव कर पंचायत से निकल जाते थे। बुधवार को मामला बढ़ जाने की वजह से लड़की की मां ने थाना जाकर मामला दर्ज कराने की  ठान ली। 

    ये भी पढ़े-बिहार विधानसभा चुनाव :परिहार सीट पर युवा कांग्रेस की मज़बूत दावेदारी

    बच्‍ची की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई
    सुईया ओपी से मामले को देर शाम महिला थाना को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष भावना झा ने बताया कि संगीन मामला है। दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी नाबालिग लड़का को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। आरोपी से पूछताछ की गई। उसे रिमांड होम भेज दिया गया।  गई।



    मामले को सुलझाने की कोशिश

    इस मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। दोनों पक्षों से कुछ लोग बात चीत कर रहे हैं। हालांकि पीडि़त परिवार पुलिस कार्रवाई की ही बात पर अड़े हुए हैं।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728