Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    BIHAR:ऑटो पलटने से दर्जनों लोग हुए घायल


    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार 

    रोहित ठाकुर  की रिपोर्ट


    सीतामढ़ी: चोरौत थाना क्षेत्र के चोरौत- बसोतरा सड़क पर यमुनी पुल के समीप ऑटो पलटने से दर्जनों लोग घायल हो गए । घायलों का इलाज चोरौत पीएचसी में कराया गया। सुरसंड प्रखंड के बघारी पंचायत के क्वारी गांव वार्ड नं 3 निवासी है। 


    घायलों में रामजस मुखिया की पत्नी सनीचरी देवी, रामा मुखिया की पत्नी सीता देवी, रामाशीष मुखिया, बजरंगी कुमार, लीला कुमारी, चंचल कुमार, चंदा कुमारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम धार्मिक कार्यों से मधुबनी जिला के खिनहर गांव गए थे। 





    वापसी के दौरान यमुनी पुल के एप्रोच पथ की उंचाई अधिक होने से ऑटो अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिर गई। ऑटो सवार सभी लोग कीचड़ में जा गिरे। घटनास्थल पर चोरौत थाना पुलिस पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    Header%2BAid
    कैप्शन जोड़ें

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728