पूर्णिया:SP विशाल शर्मा ने जिले के कई थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एक जगह से दूसरी जगह किया है। कई थानाध्यक्ष को एक थाना से दूसरे थाना तो कई को विभिन्न शाखा एवं पुलिस केंद्र से थाना भेजा गया है। बायसी में पदस्थापित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल को केहाट थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
मरंगा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा को अकबरपुर ओपी प्रभारी बनाकर भेजा गया और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मदन कुमार को मरंगा थानाध्यक्ष बनाया गया। श्रीनगर ओपी में पदस्थापित किरण बाला को महिला थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तकनीकी शाखा प्रभारी आदित्य कुमार को मुफ्फसिल थानाध्यक्ष बनाया गया।
डगरुआ थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर को सरसी थानाध्यक्ष और सरसी थानाध्यक्ष मनीष कुमारर झा को डगरुआ थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया। सहायक खजांची थाना में अनुसंधान इकाई में पदस्थापित संतोष कुमार को कसबा थानाध्यक्ष बनाया गया। केहाट थाना में अनुसंधान इकाई में पदस्थापित घनश्याम कुमार को मोहनपुर ओपी प्रभारी बनाया गया।
मरंगा थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित संतोष कुमार झा को श्रीनगर ओपी प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा विधि और सामान्य शाखा प्रभारी विवेकानंद सिंह को तकनीकी शाखा सहित चुनाव कोषांग प्रभारी बनाया गया। पुलिस केंद्र से राकेश कुमार रमण को प्रभारी विधि शाखा और सामान्य शाखा व विधि व्यवस्था कोषांग प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस केंद्र से अमोद कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अर्जुन प्रसाद मंडल, कृपा शंकर यादव, दिलीप कुमार, रविद्र कुमार राय, प्रेम शंकर सिंह, विजेन्द्र कुमार सिंह, पंकज आनंद सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण थाना में अनुसंधान इकाई, विधि व्यवस्था इकाई की जिम्मेदारी दी गई है।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।