पूर्वी चंपारण : पीपरा थाना क्षेत्र के खैरीमाल गांव से एक लकड़ी का अपरहण कर लिए जाने की सूचना है। इसको लेकर अपहृत लड़की की मां ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है ।
आरोपितों में उसी गांव के मुन्ना कुमार, विनोद प्रसाद एवं प्रमोद प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल हैं। अपहृता की मां ने बताया कि अपहर्ताओं ने उनके मोबाइल पर फोन कर दो लाख रुपये फिरौती की मांग की है।
घात लगाए आरोपितों ने उसे बलपूर्वक उठाया बताया गया है कि गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे में उसके साथ में घर से पूरब दिशा में शौच के लिए निकली थी। इसी बीच रास्ते में पूर्व से घात लगाए आरोपितों ने उसे बलपूर्वक उठा लिए और गाड़ी से लेकर फरार हो गए। लड़की की मां द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व गाली गलौज भी की।
फिर मोबाइल पर कॉल कर बेटी के बदले दो लाख रुपये फिरौती की मांग की है। घटना के बाद से लड़की के परिवार वाले अनहोनी को लेकर चिंतित है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल सूक्ष्मता से कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
Post Bottom Ad
"क्या छत्तरपुर में विधायक और पार्षद ने किया भ्रष्टाचार?समाजसेवी संजीव कुमार ने खोला राज