मुंबई:नार्कोटेस्ट क्राइम ब्यूरो (NCB) की टीम आज रिया चक्रवर्ती को समन जारी कर सकती है और कल पूछताछ के लिए बुला सकती है. NCB रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के साथ रिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ सकती है.
NCB ने रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स की खरीद-फरोख्त, सप्लाई और सेवन करने की बात सामने आई है. NCB की एफआईआर के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान के केंद्रीय एजेंसियों ने रिया के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि रिया एनडीपीएस एक्ट में आने वाले ड्रग्स की सप्लाई करती थीं. रिया इन प्रतिबंधित ड्रग्स के सेवन, उनकी खरीद-फरोख्त में शामिल थीं. एनसीबी को इससे जुड़े दस्तावेज सौपें गए हैं.
रिया चक्रवर्ती की Whatsapp चैट में जो दूसरे लोगों से बात हुई है, उससे ड्रग्स की सप्लाई, खरीद-फरोख्त, सेवन की साजिश और इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का पता चलता है.
बता दें कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 20(b)/22/27/28/29 के तहत मामला बनता है. NCB जल्द ही रिया को समन जारी कर सकती है.
सुशांत सिंह राजपूत के मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं और अब ड्रग्स को लेकर जिस तरीके से NCB कार्रवाई कर रही है उससे लगता है कि जल्द रिया चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी हो सकती है.
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।