सीतामढ़ी :जिला मुख्यालय से महज एक किलो मीटर की दूरी पर स्थित भिसा चौक के समीप दोनों विभाग के पुलिस के आपसी विवाद को लेकर जमकर हथा पाही के डंडे चले। इस घटना में डुमरा थाना के सब इंस्पेक्टर का सर फुट गया। खून से लथपथ पुलिस को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती ।
जानकारी के मुताबिक डुमरा थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम के बीच आज अचानक भीड़त हो गयी ।दोनो के बपीच तकरीबन बीस मिनट तक मार पीट होता रहा ।डुमरा थाना के भीसा चौक पर हुये इस घटना मे एक सब इस्पेक्टर को गंभीर चोट आयी है ।
आबकारी विभाग के पुलिसकर्मियो ने डंडे के प्रहार से दारोगा का सर फोड़ दिया जबकि एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है ।इस घटना मे उत्पाद विभाग की टीम बिहार पुलिस पर भारी पड़ी ।सिर्फ वाहन का साईट लेने को लेकर दोनो आपस मे भिड़ गये ।घायल दारोगा को डुमरा पीएचसी मे इलाज के लिये भर्ती कराया गया है ।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।