Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उद्धव ठाकरे पर कंगना रनौत हमला करते हुए ,कहा- आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हरा घमंड टूटेगा


    We News 24 Hindi »मुंबई

    रधुवीर जाधव की रिपोर्ट 


    मुंबई:कंगना रनौत तमाम आरोपों और धमकियों के बीच मुंबई लौट आई हैं और सही सलामत अपने खार स्थित घर पहुंच गई हैं। घर पहुंचते ही कंगना ने शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर हमला बोल दिया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपना वीडियो पोस्ट कर उद्धव ठाकरे को चेतावनी देते हुए कहा है,'आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा'।


    ये भी पढ़े-अभिनेत्री कंगना रनौत पहुंची मुंबई , समर्थकों और विरोधियों के झुंड; एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा


    कंगना रनौत ने 1 मिनट 8 सेकेंड के वीडियो में शिवसेना प्रमुख को चेताते हुए कहा है,'उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तुने फिल्म माफिया से मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। कंगना ने आगे कहा,'आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है। याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।'



    इसके बाद कंगना कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भी बोलती नज़र आईं। एक्ट्रेस ने कहा,'मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है। क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी। वो आज मैंने महसूस किया है।'इसके बाद कंगना ने देशवासियों से वादा करते हुए कहा कि,'आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाउंगी और अपने देशवासियों को जगाउंगी क्योंकि मुझे पता था कि ये हमारे साथ होगा तो होगा। लेकिन मेरे साथ हुआ है। इसका भी मतलब है। इसके भी मायने हैं।'

    ये भी पढ़े-BREAKING: 22 सितंबर तक रियाचक्रवर्ती को रहना होगा भायखला जेल में ,अभी थोड़ी में किया जाएगा जेल में शिफ्ट


    आखिरी में कंगना रनौत ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे को चेतावनी दी और इसका परिणाम आगे आने की बात कही,'उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता और ये जो आतंक है अच्छा हुआ ये मेरे साथ हुआ क्योंकि इसके कुछ मायने हैं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।'



    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक क

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728