मुजफ्फरपुर:भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी बिहार में नए राजनीतिक विकल्प यूनाईटेड डिमोक्रेटिक एलायंस के राष्ट्रीय संयोजक यशवंत सिन्हा एवं यूडीए के टीम का शहर के छाता चौक पर भारी स्वागत किया गया। बदलो बिहार बनाओ बेहतर बिहार अभियान के तहत आज यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में यूडीए के नेतागण मुजफरपुर के चित्रगुप्त सभागार में जन संवाद कार्यक्रम करने पहुंचे थे।
इस अवसर पर भारतीय सब लोग पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने कहा की बिहार को छोटा भाई और बड़ा भाई की सरकार ने खूब जमकर लूटा। बिहार के प्रत्येक विभाग में एक एक योजनाओं में
भारी स्तर पर लूट खसोट भ्रष्टाचार हो रहा है। जनता जानलेवा बेरोजगारी और कोरोना महामारी से वर्तमान और भविष्य के प्रति बहुत चिंतित है। भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के कार्यकर्ता और हमारे अन्य साथी बिहार को बदलने चले हैं।
इस अवसर पर शशी रंजन, महंथ मुत्युंजय दास, प्रकाश कुमार वर्मा, प्रशान्त कुमार, कुमारेश्वर सहाय, रवि कुमार, मुकेश कुमार, विमलेश चन्द्र वर्मा संतोश कुमार आदि प्रमुख लोगों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।