मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में अब ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। पहले रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा से पूछताछ की फिर एनडीपीएस कोर्ट ने दोनों को एनसीबी की रिमांड पर भेज दिया है। दोनों 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर रहेंगे। ऐसे में आज एनसीबी की टीम रिया के घर पहुंची और रिया को समन जारी किया।
हालांकि एनसीबी की टीम के साथ रिया नहीं गई हैं और माना जा रहा है कि वो पूछताछ के लिए खुद से जाएंगी। एनसीबी की टीम के साथ मुंबई पुलिस के महिला पुलिसकर्मी भी थे। समन देने के दौरान एनसीबी ने उन्हें साथ चलने और बाद में अकेले आने का विकल्प दिया था। रिया ने अकेले आने का विकल्प चुना। रिया को समन देने के बाद एनसीबी की टीम रिया के घर से निकल गई।
माना जा रहा है कि आज सुबह11 बजे तक रिया एनसीबी ऑफिस पहुंचेगी। एनसीबी का कहना है कि रिमांड के दौरान सैमुअल और शौविक से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही एनसीबी पूछताछ के लिए रिया को भी आज पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया है। शौविक और सैमुअल गिरफ्तारी के बाद अब एनसीबी की तलवार रिया पर लटक रही है। रिया को आज पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस बुलाया गया है।
कल रात नारकोटिक्स के अधिकारियों ने बताया था कि समन इलेक्ट्रॉनिक मीडियम से भेजा जायेगा। बीती देर रात तक एनसीबी ऑफिस में एक बड़ी मीटिंग हुई, जिसमें रिया से पूछे जाने वाले सवाल तय किये जा रहे थे। दरअसल इस पूछताछ का मकसद ड्रग्स मामले की उस चेन को कनेक्ट करना है जिसमें ये साफ हो रहा है कि रिया सुशांत को ड्रग्स देती थी। शौविक और मिरांडा की गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ में ये सामने आया है कि रिया दोनों से ड्रग्स मंगवा रही थी।
रिया, शौविक और मिरांडा से क्रॉस वेरिफिकेशन इसके अलावा एनसीबी के पास व्हाट्सएप चैट की वो लिस्ट भी है जिसमें रिया ड्रग्स की बात कर रही है। शनिवार को एनसीबी ने रिया के भाई शौविक और मिरांडा को कोर्ट में पेश किया और दोनों की 7 दिन की रिमांड की मांग की। रिमांड की मांग थी कि दोनों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करनी है। दरअसल, हिरासत में लेने के बाद दोनों ने जो बयान दिये थे अब एनसीबी की टीम उनके बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन करेगी। जिससे ये साफ होगा कि कौन सच कह रहा है और कौन झूठ बोल रहा है।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
Post Bottom Ad
"क्या छत्तरपुर में विधायक और पार्षद ने किया भ्रष्टाचार?समाजसेवी संजीव कुमार ने खोला राज