मुजफ्फपुर: संत रविदास के बैनर तले कांटी विधानसभा क्षेत्र के सरदारपुर में सम्मान समारोह एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय छायाकार के द्वारा किया गया। महासंघ के सभी पदाधिकारियों को बुके एवं माला एवं संविधान की पुस्तक से सम्मानित किया गया। सभा के माध्यम से बताया गया कि लोकतंत्र में वोट का बहुत महत्व है और इसका महत्व और बढ़ जाता है, जब वह निनायक सिद्ध हो।
इसलिए उस पर हमें वोट बहुत सोच समझकर करना होगा। क्योंकि अब तक हमारे समाज को सभी राजनीतिक दलों का हाशिए पर रखा गया है। किसी ने हमारे समाज को समुचित प्रतिनिधित्व देने का कार्य नहीं किया है। इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव से हम वैसे 10 पार्टी को वोट दें जो हमारे समाज को समुचित प्रतिनिधित्व के साथ-साथ जुल्म और अत्याचार से बचने का कार्य करेगा सभा के माध्यम से पिछले 73 वर्षों से हमारे समाज का लगातार शोषण होता रहा है, किंतु अब तक उसे महत्वपूर्ण धारा से जोड़ने के लिए किसी ने समुचित प्रयास नहीं किया है।
उसका बड़ा कारण हमारे आपस में हम भी थे। सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार, राष्ट्रीय महासचिव संतोष कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण राम संजय राम प्रदेश संयोजक जीतलाल राम प्रदेश अध्यक्ष सहदेव रविदास, सत्येंद्र कुमार सत्यैन प्रवेश राम मोहन राम, राकेश कुमार, भूषण राम, रमेश राम, दीपक छोटू एवं अशोक राम ने संबोधित किया। साथ ही 200 लोगों ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण किया। मीडिया प्रभारी मनीषा कुमारी उपस्थित थीं।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।