दानापुर:मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन से पश्चिम ट्रेन से कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रानितलाब थाना अंतर्गत शिवपुर बघाकॉल गाँव निवासी स्वर्गीय रघुनाथ साव के 55 वर्षीय पुत्र उमेश साव के रूप में की गई है।
जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। इसी दौरान जीआरपी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने बताया कि शव को बिहटा रेलवे स्टेशन से पश्चिम पोल सख्या 571/20-22 के रेल मार्ग के बीच से शव बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि किसी ट्रैन से गिर जाने के दौरान बुरी तरह कट जाने से मृतयु हो गयी है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है ।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
Post Bottom Ad
"क्या छत्तरपुर में विधायक और पार्षद ने किया भ्रष्टाचार?समाजसेवी संजीव कुमार ने खोला राज