Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:दो गुटों में हिंसक झड़प में तिन पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन लोग घायल



    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार 

    असफाक खान  की रिपोर्ट

     सीतामढ़ी:  ज़िले रीगा थाना क्षेत्र के  मझौरा  गांव  में दो गाँवो के बीच हिंसक झड़प में तीन पुलिस कर्मी समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए है। घटना रीगा थाना क्षेत्र मझौरा गाँव की है। जहां मझौरा और पिपरा गाँव के बीच झंडा गाड़ने के विवाद को लेकर हिंसक झड़प उत्पन्न हो गई। जिसकी सूचना पर पहुँची रीगा थाना पुलिस पर उल्टा ग्रामीणों ने पथराव सुरु कर दिया। जिसमें तीन पुलिस कर्मी आंशिक रूप से जख्मी हो गए। 

    ये भी पढ़े-बिहार विधानसभा चुनाव :परिहार सीट पर युवा कांग्रेस की मज़बूत दावेदारी


    वही दोनो पक्षो की ओर से भी लोगो के जख्मी होने की सूचना है। वही मौके से स्थानीय पुलिस प्रशासन भाग अपनी जान बचाई है। जिसकी सूचना पर पहुँचे रीगा सर्किल इंस्पेक्टर, सुप्पी और मेजरगंज थाना पुलिस गाँव मे पहुँच लोगो को समझ बुझा कर शांतिव्यवस्था स्थापित की। फिलहाल मझौरा गाँव में कैप कर रही है।





    ये भी पढ़े-COVID-19: प्रशासन की तमाम अपील के बावजूद सीतामढ़ी के लोग कोरोना को लेकर अपना रवैया नहीं बदल रहे हैं।

     

    घटना के बारे में मुज़फ्फरपुर आईजी गणेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। दोनों पक्ष हिंदू समुदाय के है। एक व्यक्ति के घर के आगे चबूतरा बनाने के लिए घर मालिक द्वारा विरोध किया गया था। जिसके बाद दो पक्षों में विवाद सुरु हो गया था। फिलहाल पुलिस शांतिव्यवस्था बहाल करने को लेकर गाँव मे कैप कर रही है।

    Header%2BAid
    कैप्शन जोड़ें

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728