Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी पुलिस की वर्दी एक बार फिर दाग़दार हो गई है. सीतामढ़ी पुलिस की कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत


    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी /बिहार 

    असफाक खान की रिपोर्ट 


    सीतामढ़ी :पुलिस की वर्दी एक बार फिर दाग़दार हो गई है. सीतामढ़ी पुलिस की कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं. इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.मिली जानकारी के मुताबिक पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर में रविवार की दोपहर पुलिस नागेश्वर प्रसाद यादव को गिरफ़्तार करने गई थी. परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस वालों ने कपड़े पहनने तक का समय नहीं दिया. नागेश्वर को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई. दो- तीन घंटे बाद उसके मरने की ख़बर परिजनों को मिली.


    ये भी पढ़े-श्याम किशोर बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह नगर विधानसभा प्रभारी


    इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने पुनौरा थानाध्यक्ष दिनेश राम पर हत्या का आरोप लगाया है. इसके साथ उनपर शराब माफिया से सांठगांठ का भी मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया.

    ये भी पढ़े-भाजपा विधायक पर महिला से दुष्कर्म करने और विधायक की पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    इस मामले में सीतामढ़ी सदर एसडीपीओ रामाकांत उपाध्याय में बताया कि पुनौरा थाना कुर्की जब्ती के मामले में नागेश्वर यादव को गिरफ्तार करने गई थी. इसके कुछ घंटे बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आगे उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और जो दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी.


    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक क

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728