सीतामढ़ी:एक बार फिर बिहार पुलिस का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया है सीतामढ़ी जिले के रीगा में महावीरी झंडा को लेकर हुए विवाद में आरोपिति के घर में घुस-घुसकर बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग किसको नहीं बक्शा सबको बड़ी बेरहमी से पीट डाला।
आपको बताते चले की पिपरा गांव से पुलिस ने दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया। मगर, हंगामे के बाद उनको थाने से ही छोड़ना पड़ा। पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों का कहना है कि चार सितंबर की घटना को लेकर पुलिस ने उन लोगों से बदला लिया। दो गांवों में हिसक झड़प की सूचना के बावजूद पुलिस उस दिन विलंब से पहुंची। इस कारण लोग नाराज थे और पुलिस से उलझ गए थे। जिसका खुनस पुलिस ने निकाला है।
गांव वालों के मुताबिक पिपरा गांव में रात में पहुंची रीगा थाना पुलिस ने घरों में घुस-घुसकर बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग सबको बेरहमी से पीट डाला। पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों ने अपने शरीर के जख्म दिखाए। गांव वालों ने बताया कि रीगा के ही टुन्ना सिंह के दामाद ने रीगा थाने को 50 हजार रुपये देकर पिपरा गांव के लोगों की पिटाई करवाई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि देररात पुरुष पुलिसकर्मी घर मे घुसे और पिटाई करने लगे।
घर का पूरा सामान तितर-बितर कर दिया। इधर, रीगा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया का कहना है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर गांव मे छापेमारी की गई थी। जहां से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने मारपीट की घटना को गलत बताया है। वहीं घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इस पूरे मामले में सदर एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि चार सितंबर को महावीरी झंडा गाड़ने को लेकर रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा व मझौरा गांव के लोगों के बीच हिसक झड़प हो गई थी। जिसमे पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। मामले को लेकर रीगा थाना में 100 नामजद और 500 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। उन्हीं लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची तो निर्दोषों को पीटने का वाकया सामने आया।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।