Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    रालोसपा पार्टी कार्यालय पर अपराधियों ने चलाई गोली ,रालोसपा के जिलाध्यक्ष किसी तरह बचाई अपनी जान

     


    We News 24 Hindi »पूर्णिया/बिहार 

    ललित भगत की रिपोर्ट


    पूर्णिया: मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के रालोसपा पार्टी कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर वहां से फरार हो गया। इस दौरान वहां मौजूद रालोसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने किसी तरह अपनी जान बचाई।



    ये भी पढ़े-बेलसंड विधानसभा चुनावी दंगल में देखे कौन बनेगा विधायक ,इस बार है त्रिकोणीय लड़ाई



    शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के रालोसपा पार्टी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर प्रत्याशी रमेश कुशवाहा पीछे कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। पार्टी कार्यालय के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना बढ़यिा अधिकारी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। 


    ये भी पढ़े-आधे से ज्यादा जनता नाराज है नीतीश सरकार से, चाहता है सरकार बदलना,देखे वीडियो


    इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर खोखा बरामद कर मामले की छानबीन में जुटी। राजनीतिक मामले को लेकर गोलीबारी की आशंका जताई जा रही है। गोली किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोलीबारी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। गोलीबारी की घटना बाद पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। मामले में सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728