Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में 27 सीटों पर भाजपा और राजद के बीच है सीधा मुकाबला

     


    We News 24 Hindi »पटना/बिहार 

    राजकुमार की रिपोर्ट

    पटना: अब सबकी निगाहें तीन नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव पर टिकी हैं। इस चरण में 94 सीटों पर चुनाव होना है। इस चरण में सर्वाधिक 27 सीटों पर राजद और भाजपा आमने-सामने की टक्कर है। वहीं, 24 सीटों पर  जदयू और  राजद में हार-जीत का फैसला होना है। जबकि पांच सीट पर राजद और वीआईपी के बीच चुनावी भिड़ंत होगी। इस बार हालात बदले हुए हैं।


    ये भी पढ़े-रालोसपा पार्टी कार्यालय पर अपराधियों ने चलाई गोली ,रालोसपा के जिलाध्यक्ष किसी तरह बचाई अपनी जान


    राजद दूसरे चरण में शामिल 94 में से राजद ने पिछले चुनाव में 31 सीटें हासिल की थीं। इस बार पार्टी 56 सीटों पर ताल ठोंक रही है। परिस्थितियां पिछले चुनाव से भिन्न हैं। इस बार चुनावी सहयोगी बदले हुए हैं। जो जदयू पहले महागठबंधन का हिस्सा था, वह इस बार एनडीए में रहते हुए सामने है। उसी जदयू से 24 सीटों पर भिड़ना है। वहीं, वाम दल इस बार साथ हैं। इस दफे नए राजनैतिक रिश्तों का भी इम्तहान होगा।



    तेजस्वी-तेजप्रताप सहित कइयों के भाग्य का होगा फैसला

    राजद ने पिछले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। दूसरा चरण इसलिए भी खास है कि इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप सहित पार्टी के कई दिग्गजों का चुनावी भाग्य तय होना है। इसके अलावा कई बाहुबलियों और उनके परिजनों की किस्मत का भी फैसला होना है।



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728