सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल की मौत के बाद आक्रोशित लोगो ने NH 28 को किया जाम।
We News 24» मुजफ्फरपुर
रिपोर्टिंग /उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर : के सदर थाना क्षेत्र के दीघरा में सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत के बाद आक्रोशित लोगाें ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसके कारण हाइवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस की तरफ से आश्वासन दिया गया कि मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए।
ये भी पढ़े-बाइक सवार अपराधियों ने व्यक्ति को गोली मारी और हथियार लहराते हुए फरार
बता दें कि दो दिन पूर्व सोमवार को सड़क हादसे में दीघरा के समीप अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामबाबू साह के रूप में हुई है। इसके बाद परिजनों ने शव को लेकर दीघरा के समीप सड़क जाम कर दिया। मुआवजा की मांग करते हुए लोग प्रदर्शन करने लगे। बता दें कि हाइवे पर दीघरा के समीप लगातार सड़क दुर्घटनाएं की घटनाएं हो रही।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद