कोरोना वारियर्स के साथ मनाया गया दीपोत्सव
We News 24» पटना
रिपोर्टिंग / राजकुमार
पटना: आज दीघा विधान सभा के आई.जी.आई.एम.एस. कैम्पस, बेली रोड, शेखपुरा में टीकाकरण का आकड़ा देश में लगभग 108 करोड़ के पार होने के उपलक्ष्य पर कोरोना वारियर्स के साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि इस अवसर पर 108 करोड़ टीकाकरण का ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त करने पर लगभग 2000 दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देने का काम किया गया।
ये भी पढ़े-सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल की मौत के बाद आक्रोशित लोगो ने NH 28 को किया जाम।
इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, मंगल पांडेय, बिहार सरकार के विधि एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार, बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रिय प्रभारी नागेन्द्र, भाजपा बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलशानिया, दीघा के विधायक डाॅ0 संजीव चौरसिया, पटना महानगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार के साथ-साथ दीघा विधान सभा, भाजपा पटना महानगर के पदाधिकारी एवं कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
ये भी पढ़े-बाइक सवार अपराधियों ने व्यक्ति को गोली मारी और हथियार लहराते हुए फरार
इस अवसर दीघा विधायक डाॅ0 संजीव चौरसिया ने कहा कि इस ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त कराने में कोरोना वारियर्स की अहम भूमिका रही है ये सभी भी सम्मान एवं धन्यवाद के पात्र हैं साथ ही साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मेरे एवं दीघा विधान सभा की जनता की ओर से धन्यवाद।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद