Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अक्षरा सिंह का मार्मिक छठ गीत 'बड़ा भाग पवले बाड़े' हुआ वायरल




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» पटना, बिहार


    रिपोर्टिंग /सर्वेश कश्यप 


    पटना : बिग बॉस ओटीटी फेम सुपर स्टार अक्षरा सिंह आज एक बार फिर से चर्चे में हैं। वजह है उनका नया गाना 'बड़ा भाग पवले बाड़े', जो आज रिलीज हुआ है और लोग इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ का यह गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक तरीके से बनाया है। यही वजह है कि लोगों को न सिर्फ यह गाना पसंद आ रही है, बल्कि लोग इस गाने की तारीफ भी कर रहे हैं और भावुक भी हो रहे हैं। 





    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा, बाइक और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत




    गाने में अक्षरा एक सूप बनाने वाली के किरदार में नज़र आई हैं, जो सूप बेचते हुए एक घर जाती हैं। वहां उसका हाथ पास पड़े खटिये से लगती है, जिसके बाद उसके घर की मालिकन आकर उसे बुरी तरह से दुत्कार देती है। इससे वह काफी आहत हो जाती है और रोते हुए वहां से चली जाती है । यह बेहद मार्मिक क्षण होता है।  दरअसल अक्षरा के यूट्यूब चैनल से रिलीज गाना 'बड़ा भाग पवले बाड़े' छठ पूजा से जुड़ी उस चीज को दिखाता है, जिस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। खुद अक्षरा कहती हैं कि छठ माई की कृपा अपने भक्तों पर हमेशा एक समान होता है, 


    ये भी  पढ़े-मनियारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी. तीन लोगों को जेल

    फिर भक्त ही एक दूसरे में फर्क क्यों करते हैं। यह महापर्व आपसी सहयोग का भी प्रतीक है। लेकिन फिर भी छठ में उपयोगी सूप बनाने वाले लोगों के साथ आज भी लोग छुआछूत मान कर उनका अपमान करते हैं। यह सही नहीं, क्योंकि अगर वे अपवित्र होते तो छठ मईया को उनका सूप चढ़ता ही नहीं। गाने में हमने एक ऐसी ही दुखयारी को दिखाया है। आप भी देखिए। 


    आपको बता दें कि अक्षरा की पहचान आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मनोरंजक के साथ साथ सामाजिक मुद्दे के गाने को रिलीज करने की है। तभी उन्होंने छठ पूजा गीत के जरिये एक बेहद संवेदनशील मसले को लोगों के सामने रखा है। गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी और म्यूजिक घुंघरू जी का है। डायरेक्टर अंजनी कुमार हैं और डीओपी सावन एम प्रजापति हैं। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728