बरियारपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध देशी शराब व मिलावटी ताड़ी बनाने का अड्डा किया ध्वस्त।
We News 24» मुजफ्फरपुर बिहार
रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर : जिले के बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर बरियारपुर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस विभिन्न जगहों पर टीम लगातार कारवाई में जुटी है. आपको बता दें कि वरीय अधिकारी एसएसपी जयंत कांत के निर्देश पर बरियारपुर ओपी प्रभारी रवि प्रकाश के द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई।
ये भी पढ़े-अक्षरा सिंह का मार्मिक छठ गीत 'बड़ा भाग पवले बाड़े' हुआ वायरल
जिसमे कई अवैध देशी शराब व मिलावटी ताड़ी बेचने वाले के अड्डे की चिन्हित कर ध्वस्त किया गया। वही पैगम्बरपुर में अरुण पासवान के घर के पास लगभग 7 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। शराब माफियाओं और अवैध शराब के खिलाफ बरियारपुर ओपी प्रभारी कारवाई में लगी है। यही वजह है कि आये दिन बरियारपुर पुलिस की टीम अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब और तस्करो के विरुद्ध कार्रवाई कर सफलता प्राप्त करती है। हालाकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद