सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद एक कैदी की मौत
We News 24» रिपोर्टिंग असफाक खान
सीतामढ़ी। जिले मंडल कारा में बंद एक कैदी की मौत बीती रात हो सदर अस्पताल में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिहार थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी स्व गणेशी राय का 40 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राय पिछले छह माह से मंडल कारा में बंद था। लगभग दो माह से उसकी तबियत ठीक नही थी।
ये भी पढ़े-मिसाल: बिहार के सीतामढ़ी में एक बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता के चिता को दी आग
उसका इलाज जेल के चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा था। शनिवार की रात स्थिति बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन के द्वारा इसकी सूचना परिजनो को दी गई।
ये भी पढ़े-शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, दोनों ने साथ में किया फ्रॉड
जिसके बाद उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र के पिता की हत्या 2015 में गांव के ही कुछ लोगो द्वारा कर दिया गया था। मामले के आरोपी के द्वारा समझौता के लिए काफी दबाब बनाया गया। नही मानने पर गांव की एक महिला के द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था। उसी मामले में जितेंद्र पिछले 6 माह से जेल में बंद था। अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की तैयारी हो रही है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद