Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मिसाल: बिहार के सीतामढ़ी में एक बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता के चिता को दी आग

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग पवन साह 

    एडिट दीपक कुमार 

    बिहार के सीतामढ़ी  में  एक बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज  पिता को मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार ।प्राप्त  जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी नगर निगम अंतर्गत  कोट बाजार, वार्ड नं 14 के  चंपानगर निवासी  67 वर्षीय रतन साह का  गुरुवार को निधन हो गया । रतन साह पिछले दो वर्ष से बीमार चल रहे थे ।


    आपको बताते चले कि  दिवंगत रतन साह का पुत्री के आलावा कोई पुत्र नहीं है . पिता के  जाने के बाद परिवार की जिम्मेवारी अब उनके बेटी सुमन  पर आ गई । शुक्रवार को जब रतन साह का  अंतिम यात्रा घर से शुरु होकर बाईपास बस स्टैंड स्थित शमशान घाट पर पहुँचा तो उनकी बेटी सुमन ने एक बेटा की तरह अपने पिता का अंतिम संस्कार कर पिता का कर्ज चुकाया .

    ये भी पढ़े-शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, दोनों ने साथ में किया फ्रॉड




    आज भी हमारे समाज में महिला सशक्तीकरण के इस दौर में  रूढ़िवादी समाज में बेटा और बेटी के बीच में जो  मानसिक भेद भाव है  जिसमे पुत्र को हो अंतिम संस्कार के लिए योग्य माना  गया है पर इन सभी परम्परा को तोड़ते हुए  सुमन ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर इस समाज में एक  मिसाल कायम किया है सुमन के इस जज्बे को   वि न्यूज 24 सराहना करता  हैं । एक बेटी ने अपने पिता के लिए बेटे का फर्ज निभाया जो  तारीफ के  योग्य है।  

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728