Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    IRCTC ने टिकट बुकिंग के लिए बनाए नए नियम, जानिए नहीं तो नहीं मिलेगी सीट



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग काजल कुमारी


    नई दिल्ली: अगर आप भी रेल से सफर करते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है. अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट लेते हैं तो तो जान लें कि रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों के लिए अब नया नियम बनाया है. नए नियम के तहत अब आपको टिकट बुक करने से पहले मोबाइल नंबर और ईमेल का वेरीफिकेशन कराना होगा. इसके बाद ही आप टिकट बुक कर सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया. 


    ये भी पढ़े-शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, दोनों ने साथ में किया फ्रॉड


    रेलवे का नया नियम 

    कोरोना संक्रमण की वजह से लंबे समय से टिकट बुक ऑनलाइन रेल टिकट नियम  यात्रियों के लिए रेलवे ने नए नियम बनाए हैं. ऐसे लोगों को आइआरसीटीसी के पोर्टल से टिकट खरीदने के लिए पहले उन्हें अपने मोबाइल नंबर और  ईमेल को वेरीफाई करना होगा. इसके बाद ही टिकट मिलेगी. हालांकि नियमित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा.



    ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा 

    भारतीय रेलवे का अंतर्गत आइआरसीटीसी ऑनलाइन टिकट (e-Ticket) बेचता है. टिकट के लिए यात्री इस पोर्टल पर लॉगइन और पासवर्ड बनाते हैं. और फिर ऑनलाइन बुकिंग का लाभ उठाते हैं. लॉगइन पासवर्ड बनाने के लिए ईमेल और फोन नंबर की जानकारी देनी होती है. यानी आप ईमेल और फोन नंबर वेरीफाई होने पर ही टिकट बुक कर सकते हैं.

    ये भी पढ़े-खून के प्यासे हुए इक्वाडोर जेल के कैदी, अभी तक खूनी संघर्ष में 280 से अधिक कैदी मारे गए

    इसलिए बनाए गये नियम 

    कोरोना कहर के कम होते ही ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं. ऐसे में टिकट की बिक्री भी बढ़ गई है. फिलहाल, 24 घंटे में करीब आठ लाख रेल टिकट बुक हो रहे हैं. आइआरसीटीसी के दिल्ली मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर व उसके पूर्व से पोर्टल पर जो अकाउंट निष्क्रिय थे उसे सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है.


    ऐसे होता है वेरिफिकेशन 

    - जब आप आइआरसीटीसी पोर्टल पर लॉगइन करेंगे तो वेरीफिकेशन विंडो खुलती है.

    - इस पर पहले से रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर डालें.

    - यहां बाई तरफ एडिट व दाई तरफ वेरिफिकेशन का विकल्प होता है.

    - एडिट विकल्प को चुन कर आप अपना नंबर या ईमेल चेंज कर सकते हैं.

    - वेरिफिकेशन का ऑप्शन चुनने पर आपके नंबर पर एक ओटीपी (One Time Password) आएगा.

    - ओटीपी डालने पर आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाता है.

    - इसी तरह ईमेल के लिए भी वेरिफिकेशन करना होगा.

    - ईमेल पर मिले ओटीपी के माध्यम से इसे वेरीफाई किया जाता है. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728