झारखण्ड के चतरा में लुटरे ने 80 वर्षीय महिला मारी गोली
We News 24» चतरा, झारखण्ड
रिपोर्टिंग /सूरज महतो
झारखण्ड : के चतरा जिला थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहल्ले में 80 वर्षीय वृद्धा को गोली मारकर घायल कर दिया जानकारी के अनुसार लूट पाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशो ने . 80 वर्षीय बीफा देवी को गोली मार दी , बुजर्ग महिला को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के भर्बाती कराया उसके बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग जगहों सेअपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़े-बिहार में शराबबंदी कानून बना मजाक, गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत
ये भी पढ़े-केरल हाईकोर्ट ने क्यों कहा- वैक्सीन लेने वाले नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है
गिरफ्तार लोगों में नितेश निषाद, सौरभ निषाद, चंदन कुमार व एक अन्य शामिल है. इनके पास से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल जब्त किया गया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में कांड संख्या 282/21 दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने दी।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद