बिहार में शराबबंदी कानून बना मजाक, गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत
We News 24» गोपालगंज
रिपोर्टिंग /गौतम कुमार
बिहार : में शराबबंदी कानून एक मजाक बनकर रह गया नितीश सरकार कि शराबबंदी कानून का कोई असर नहीं दिख रहा कही इक्के दुक्के गिरफ्तारी हो जाती है। अगर सूत्रों कि माने तो गिरफ्तारी वही होती है जंहा पुलिस को मन मुताबिक दाम नहीं मिलता अब ये कितना सच है इस बात कि पुष्टि हम नहीं कर सकते है ?
ये भी पढ़े-केरल हाईकोर्ट ने क्यों कहा- वैक्सीन लेने वाले नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है
अब हाल का ही ताजा खबर गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव से आ रही है जंहा जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतकों में महम्मदपुर के संतोष कुमार, छोटेलाल प्रसाद व सारण जिले के पन्नापुर थाने के रसौली गांव के छोटेलाल सोनी शामिल हैं। पुलिस की टीम शव को लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गई है। उधर बीमार लोगों का इलाज पूर्वी चंपारण जिले में किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार समेत अन्य पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने कहा शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है। उधर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि शराब पीने से संदिग्ध मौत हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद