कलयुगी पिता ने नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची ने कहा- मार पीट कर दो बार किया घिनौना काम।
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर : जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जहां एक पिता ने अपनी 13 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, जान बख्शने की मिन्नत करती रही। लेकिन, दरिंदे ने उसकी एक नहीं सुनी। बच्ची ने इस पूरी घटना को अपनी मां को बताया। इसे लेकर घर मे जमकर बवाल हुआ। पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद में जुटी है। मुशहरी थानेदार शशिभूषण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी अंजनी कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। बच्ची का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।
ये भी पढ़े-राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
ये सनसनीखेज वारदात मुशहरी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दो बार रेप किया है। पहली बार तो वह लोकलाज के कारण चुप रह गयी थी। उसे धमकी भी दी थी। शुक्रवार की रात घर मे कोई नहीं था। उसकी मां मायके गयी थी। रात को उसके पिता नशे की हालत में घर आये। उसे बुलाया और पास बैठाया। इसके बाद गलत हड़कत करने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद रेप करने लगा। वह चिल्लाने लगी तो मुंह दाब दिया और जान से मारने की धमकी दी। वह अपने दरिंदे पिता के चुंगल से छूटने के लिए हाथ-पैर मारती रही। लेकिन, वह असफल रही।
ये भी पढ़े-अहले सुबह मुजफ्फरपुर में सुनाई दी गोलियों की तड़तड़ाहट,बदमाशों ने मारी शख्स को गोली
घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को कॉल कर पूरी जानकारी दी। शनिवार को वे लोग आए इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराया गया। इधर, थानेदार ने बताया कि आरोपी पहले बस में कंडक्टर का काम करता था। पूर्व में वह एक आपराधिक मामले में मुशहरी थाना से जेल भी जा चुका है। वर्तमान में वह कोई काम धंधा नहीं करता था। नशापान भी करता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैला हुई है। फिलहाल पीड़ित को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद