सीतामढ़ी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन किया
We News 24» रिपोर्टिंग / असफाक खान
सीतामढ़ी: किसानों के उत्पाद की कीमत वाजिब मिले इसलिए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने और खाद बीज की भारी किल्लत को दूर करने के लिए कालाबाजारी और तस्करी को रोकने और सरकार द्वारा निर्धारित कीमत पर खाद बीज की उपलब्धि मांग अनुरूप सुनिश्चित कराने जैसी कल्याणकारी मांगों को लेकर आज राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के मद्देनजर सीतामढ़ी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपने जिला अध्यक्ष सैयद एहतेशामूल हक की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन किया .
ये भी पढ़े-खेसारीलाल यादव - अक्षरा सिंह की बादशाह की मेगा हिट पानी पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर लंबे समय से आंदोलन किसानों की शहादत और बलिदान के आगे मजबूर होकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने तीनों काले कृषि कानून तो वापस ले लिए किंतु एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए बगैर किसानों के फसल की मुनासिब और लाभकारी कीम मिलना संभव नहीं इसलिए उपरोक्त मांगों की पूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा और हमारा समर्थन इस किसान आंदोलन के साथ है और रहेगा .
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर रूपनपट्टी एनएच-28 पर आटे से लदा ट्रक 20 फीट गड्ढे में जा गिरा । चालक व उप चालक गंभीर रूप से घायल
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहभागी साथियों में प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह यादव जी प्रदेश सचिव अवध किशोर यादव दिलीप खिरहर रवि शंकर प्रसाद यादव हरि किशोर सिंह शेरे आलम, मुजाहिद उल इस्लाम, शाहनवाज, अलाउद्दीन अंसारी, कैलाश राय ,विक्रम कुमार, फिरोज मंसूरी, जीवच राय गंगाधर कुमार सिंह, सुबोध कुमार सरिता चौधरी, मोहम्मद नजीर इरफान अहमद रेसेकल सिंहं सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश के प्रथम सीडीएस चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी की शहादत पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें और उनके साथ शहीद हुए अन्य जवानों और परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करके धरना कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद