Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी फोर लेन होटल आम्रपाली से संदिग्ध हालत में मिला भीठमोड़ के कपड़ा व्यापारी का शव

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / असफाक खान 

    सीतामढ़ी: नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर फोर लेन स्थित होटल आम्रपाली के कमरे से संदिग्ध अवस्था में एक शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान परिहार के सहरगामा निवासी विनय कुमार बिहारी के रूप में हुई है।


    जानकारी के मुताबिक बुधवार को विनय बिहारी ने होटल में कमरा बुक किया था। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुलने पर इसकी सूचना बथनाहा थाना को दी गई।


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन किया


    पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रूम के फर्श पर विनय बिहारी का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल जांच कराने की बात  बताई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।



    घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस को होटल के सीसीटीवी खराब मिला। होटल संचालक ने बताया कि बीते एक महीने से होटल का सीसीटीवी खराब है।


    ये भी पढ़े-खेसारीलाल यादव - अक्षरा सिंह की बादशाह की मेगा हिट पानी पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज


    बताया जा रहा है कि विनय कुमार बिहारी का भिट्ठामोड़ में कपड़े की दुकान है। इसके अलावा प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री भी करते हैं। राजनीतिक गलियारों में भी उनकी खासी पहचान है। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक सुनील कुमार कुशवाहा भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728