Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अल्तमश फरीदी और पल्लवी सिन्हा का गाना 'ओ माही तेरे बिन' हुआ रिलीज



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / 


    पटना : बॉलीवुड पार्श्वगायक अल्तमश फरीदी और गायिका पल्लवी सिन्हा का गाना ‘ओ माही तेरे बिन’ रिलीज हो गया है। साई विनायक डॉट के फिल्मस के बैनर तले इस म्यूजिक अलबम का निर्माण किया गया है। निर्देशक-अभिनेता कुंदन सिंह ने बताया कि 'ओ माही तेरे बिन' गाना देशभक्ति पर आधारित है और देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। उन्होंने बताया कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और उम्मीद है कि श्रोता इसे बेहद पसंद करेंगे।


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी फोर लेन होटल आम्रपाली से संदिग्ध हालत में मिला भीठमोड़ के कपड़ा व्यापारी का शव


    गायिका पल्लवी सिन्हा ने बताया कि गाने के बोल काफी अच्छे हैं और जब मैंने इस गाने के बारे में पहली बार सुना तो मुझे काफी अच्छा  लगा। अल्तमश फरीदी जैसे सुप्रसिद्ध गायक के साथ गाना मेरे लिये सपने के पूरा होने जैसा है। उनके साथ गाने का अनुभव बेहद शानदार रहा। मुझे उम्मीद है कि लोग इस गीत को बहुत सारा प्यार देंगे। अभिनेत्री प्रिया सिन्हा ने बताया कि गाने की शूटिंग बिहार के सोनपुर में हुई है। इस गाने में मैंने शहीद की पत्नी का किरदार निभाया है जो बेहद मार्मिक है। कुंदन सिंह ने गाने का शानदार निर्देशन किया है। उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा।


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन किया



    गौरतलब है कि ओ माही तेरे बिन के गीत अराफत महमूद और पल्लवी सिन्हा ने लिखा है जबकि संगीत रोजी मुखर्जी का है। गाने में मुख्य भूमिका में कुंदन सिंह और प्रिया सिन्हा के अलावा मंजीत बासु, प्रिंस, नमितेश, आयुष समेत अन्य कलाकार शामिल हैं। गाने के रिलीज के अवसर पर आरजे बरखा, कार्टूनिस्ट पवन टून ललित कुमार, राजीव रंजन पवन कुमार, वरूण सिंह और डा. नम्रता आनंद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728