Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अच्छी खबर :राजधानी में ख़रीदे आठ लाख रुपयेअपना घर ,DDA ने निकला स्कीम

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / काजल कुमारी

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखने वाले लोगों को डीडीए ने न्यू ईयर की खुशखबरी दी है. आप मात्र आठ लाख रुपये  में भी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं. डीडीए ने इस बार 15,500 फ्लैट के लिए स्कीम लॉन्च की है. 


    ये भी पढ़े-ओमिक्रोंन के खतरे को देखते हुए पूरे हरियाणा में लगा नाइट कर्फ्यू , जानें क्या है पाबंदियां


    मिलेगा सब्सिडी का भी लाभ

    महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए एक और खुशखबरी यह है कि अगर आपका फ्लैट लकी ड्रॉ  में निकल गया तो आपको गया तो आपको प्रधानमंत्री आवास योजना  के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी मिलेगी. इस स्कीम में डीडीए ने एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और जनता फ्लैट चारों कैटेगरी के लिए ड्रॉ निकाला है. इसके लिए 23 दिसंबर से बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अगले दो महीने तक खुली रहेगी. सात फरवरी बोली लगाने की अंतिम तारीख है. 


    ये भी पढ़े-दिल्ली पुलिस तबादला:दिल्ली पुलिस में अब बड़े पैमाने पर हो सकता है फेरबदल


    इन जगहों पर बने हैं ये फ्लैट

    डीडीए के ये फ्लैट द्वारका, नरेला, रोहिणी, जसोला, पश्चिम विहार और वसंतकुंज में हैं. सभी चारों कैटेगरी मिलाकर कुल 15,500 फ्लैट इस बार उपलब्ध हैं. इस बार की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है. डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.जिन ग्राहकों का ड्रॉ निकलेगा, उन्हें सिर्फ पजेशन लेने के लिए डीडीए ऑफिस जाना होगा.

    ये भी पढ़े-स्ट्रीट वेन्डर एक्ट 2014 की अनदेखी के फुटपाथ विक्रेता ने सीतामढ़ी नगर निगम के बाहर जमकर किया प्रदर्शन ।





    सारी प्रक्रिया ऑनलाइन

    डीडीए की वेबसाइट पर आवेदन से जुड़े नियम व शर्तों की जानकारी दी गई है. फ्लैट की कीमत और बजट के हिसाब से आप भी अप्लाई कर सकते हैं. आवेदनकर्ता को नाम, मोबाइल नंबर, पता समेत अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी. इसके बाद आवेदक का अकाउंट खुल जाएगा और वह इस स्कीम में अप्लाई कर सकेंगे. 


    इतना रखा गया है बुकिंग अमाउंट

    एचआईजी और एमआईजी कैटेगरी के लिए बुकिंग अमाउंट दो-दो लाख रुपये है. एलआईजी के लिए यह अमाउंट एक लाख रुपये जबकि जनता फ्लैट के लिए 25 हजार रुपये है. इसके अलावा सभी कैटेगरी के लिए प्रोसेसिंग फी दो-दो हजार रुपये है. जनता फ्लैट की कीमत 7.91 लाख रुपये से 30 लाख रुपये तक है. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728