Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    ओमिक्रोंन के खतरे को देखते हुए पूरे हरियाणा में लगा नाइट कर्फ्यू , जानें क्या है पाबंदियां



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / देवेन्द्र सिंह 

    चंडीगढ़। हरियाणा में रात का कर्फ्यू: हरियाणा में कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने में लापरवाही भारी पड़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 79 और संक्रमित मिल गए। निरंतर बढ़ते मामलों से अलर्ट हुई सरकार ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। इस दौरान लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 


    ये भी पढ़े-दिल्ली पुलिस तबादला:दिल्ली पुलिस में अब बड़े पैमाने पर हो सकता है फेरबदल


    सार्वजनिक स्थलों व अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे

    आदेश शनिवार से लागू होगा। महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को पांच जनवरी तक बढ़ाया गया है। मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक बंद हाल में आयोजित कार्यक्रमों में निर्धारित क्षमता के 50 फीसद या अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकेंगे। खुले में आयोजित कार्यक्रमों में अधिकतम 300 लोगों को शामिल होने की छूट दी गई है। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दोनों टीकों का लगा होना जरूरी है। लोगों की सुविधा के लिए टीकाकरण अवकाश के दिन भी जारी रहेगा। 


    ये भी पढ़े-स्ट्रीट वेन्डर एक्ट 2014 की अनदेखी के फुटपाथ विक्रेता ने सीतामढ़ी नगर निगम के बाहर जमकर किया प्रदर्शन ।


    सरकार ने पांच जनवरी तक बढ़ाया महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा

    इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और अफसरों के साथ बैठक में लंबी चर्चा की। उन्होंने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर पहली जनवरी से सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री के लिए टीकाकरण की दोनों डोज लगे होने का आदेश सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। 


    टीकाकरण का ग्राफ तीन लाख पर पहुंचा

    पाबंदियों की घोषणा के बाद टीकाकरण का ग्राफ तीन लाख पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में दो लाख 96 हजार 375 लोगों ने टीकाकरण कराया इनमें 79 हजार 447 ने पहली और दो लाख 16 हजार 928 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान 38 हजार 542 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। अभी तक एक करोड़ 93 हजार 72 हजार 737 (94प्रतिशत) पहली और एक करोड़ 29 लाख 44 हजार 157 (63 प्रतिशत) दूसरी डोज लगी हैं।

    ये भी पढ़े--कलम के जादूगर लेखक रामवृक्ष बेनपुरी की जयंती सीतामढ़ी में मनाई गई।





    79 संक्रमित और मिले, पाबंदियों की घोषणा के बाद टीकाकरण का ग्राफ तीन लाख पर पहुंचा 

    मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग कोविड मामलों से निपटने के लिए अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ले। जहां भी जरूरी हो, वहां पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। पाजिटिव पाए जाने लोगों के लिए संपूर्ण जीन सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। 


    लगातार बढ़ते मामले बढ़ा रहे चिंता

    पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामलों में आया उछाल ङ्क्षचताएं बढ़ा रहा है। शुक्रवार को गुुरुग्राम में सर्वाधिक 48 मरीज मिले जिससे यहां एक्टिव केसों की संख्या 174 पर पहुंच गई है। फरीदाबाद में नौ, कुरुक्षेत्र में पांच, करनाल में चार, हिसार और अंबाला में तीन-तीन, पानीपत व कुरुक्षेत्र में दो-दो तथा सिरसा, यमुनानगर, भिवानी में एक-एक मरीज मिला। प्रदेश में फिलहाल 343 संक्रमित हैं जिनमें 241 होम आइसोलेशन में हैं।  

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728