Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Muzaffapur:मनियारी पुलिस और SIT की टीम की संयुक्त छापेमारी, हथियार बरामद।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग /उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर : में विशेष पुलिस टीम ने मनियारी थाना क्षेत्र के एक पूर्व मुखिया पति के बंद गोदाम से चार पिस्तौल बरामद किया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी। इसमे तीन देसी कट्टा और एक पिस्टल शामिल है। SSP जयंतकांत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी कई जगहों पर कार्रवाई की जा रही है। पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    ये भी पढ़े-बिहार के मुजफ्फरपुर में परीक्षा में नकल करने से रोकने पर शिक्षकों की पिटाई




    बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनियारी इलाके में भारी मात्रा में हथियार को ठिकाना लगाया गया है। इसके बाद DSP वेस्ट अभिषेक आनन्द के नेतृत्व में सदर, मनियारी और सकरा थाना की पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित की गई। साथ मे SIT की टीम को भी लगाया गया। काफी संख्या में पुलिस फोर्स ने छापेमारी की। वहां एक बंद गोदाम से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ। आसपास काफी छानबीन और तलाशी ली गयी। लेकिन, किसी संदिग्ध गतिविधि का पता नहीं लगा। जब्ती की कार्रवाई कर टीम वहां से लौट गई। हालांकि अन्य जगहों पर अभी कार्रवाई चल रही है। इसमें गोपनीयता बरती जा रही है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728