औरंगजेब के अत्याचार, और आतंक का साक्षी है काशी ,विश्वनाथ धाम को मिला नया परिसर ,PM मोदी
We News 24» रिपोर्टिंग / दिनेश जयसवाल
वाराणसी : सदियों पुरानी विरासत समेटे वाराणसी में काशी विश्वनाथ का भव्य और दिव्य स्वरूप आज लोगों के सामने आने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्वनाथ कॉरिडोर धाम का लोकापर्ण करने जा रहे हैं. पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं. वे दो दिनों के लिए काशी में 30 घंटे के प्रवास पर होंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनन्दी बेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी की. प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से संपूर्णानंद मैदान तक हेलिकॉप्टर से पहुंचे. यहां से बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए पहुंचे . बाबा काल भैरव के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी खिड़किया घाट पहुंचे. यहां से वे ललिता घाट पहुंचे और मां गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद काशी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस कार्यक्रम में शामिल होने बीजेपी शासित राज्यों के 12 सीएम और 9 डिप्टी सीएम वाराणसी पहुंचे हैं.
Also Read-भारत का विभाजन बहुत बड़ी ऐतिहासिक गलती,हुआ मुसलमानों नुकसान हो रही है मुश्किलें पैदा
पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा कि कालांतर में आतताइयों की नजर हमेशा काशी पर रही है. लेकिन यहां अगर औरंगजेब आता है तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं.अगर कोई सालार मसूद इधर बढ़ता है तो राजा सुहेलदेव जैसे वीर योद्धा उसे हमारी एकता की ताकत का अहसास करा देते हैं. अंग्रेजों के दौर में भी, वारेन हेस्टिंग का क्या हश्र काशी के लोगों ने किया था, ये तो काशी के लोग जानते ही हैं. उन्होंने कहा कि आतातायियों ने इस नगरी पर कई बार आक्रमण किए। इसे ध्वस्त करने के प्रयास किए. औरंगजेब के अत्याचार, उसके आतंक का इतिहास साक्षी है. उसने सभ्यता को तलवार के बल पर बदलने का प्रयास किया। इसने संस्कृति को कट्टरता से कुचलने की कोशिश की. लेकिन इस देश की मिट्टी बाकी दुनिया से कुछ अलग है.
Also Read- विश्व कायस्थ महासम्मेलन में सितारों का भी होगा जमावड़ा , 500 से अधिक कलाकार लेंगे भाग
पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा कि आप यहां जब भी आएंगे तो आपको केवल आस्था के दर्शन नहीं होंगे, आपको यहां अपने अतीत के गौरव का भी अहसास होगा. कैसे प्राचीनता और नवीनता एक साथ सजीव हो रही हैं, कैसे पुरातन की प्रेरणाएं भविष्य को दिशा दे रही हैं, इसके साक्षात दर्शन विश्वनाथ धाम परिसर में हम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम का ये नया परिसर एक भव्य भवन भर नहीं है, ये हमारे भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है, हमारी आध्यात्मिक आत्मा का. ये प्रतीक है, भारत की प्राचीनता का, परम्पराओं का. भारत की ऊर्जा की गतिशीलता का. पहले यहां जो मंदिर क्षेत्र केवल तीन हजार वर्ग फीट में था, वो अब करीब 5 लाख वर्ग फीट का हो चुका है. अब मंदिर और मंदिर परिसर में 50 से 75 हजार श्रद्धालु आ सकते हैं यानि पहले मां गंगा का दर्शन-स्नान और वहां से सीधे विश्वनाथ धाम.
पीएम मोदीपीएम नरेंद्र मोदी ने शुभ मुहुर्त मे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ये भव्य धाम भक्तों को अतीत के गौरव का एहसास कराएगा. पीएम मोदी ने कहा कि अब मंदिर और मंदिर परिसर में 50-60 हजार श्रद्धालु आ सकते हैं. इससे पहले उन्होंने कहा कि अभी मैं बाबा के साथ साथ नगर कोतवाल कालभैरव जी के दर्शन करके भी आ रहा हूं, देशवासियों के लिए उनका आशीर्वाद लेकर आ रहा हूं. काशी में कुछ भी खास हो, कुछ भी नया हो, उनसे पूछना आवश्यक है. मैं काशी के कोतवाल के चरणों में भी प्रणाम करता हूं.
ये भी पढ़े-हाजीपुर : शराब पीकर युवक ने किया हंगामा, फर्जी इंस्पेक्टर बनकर कर रहा था अवैध वसूली
सीएम योगीइस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक हजार वर्ष तक बाबा विश्वनाथ का धाम विपरित परिस्थितियों में रहा. उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों के इंतजार के बाद ऐसा कहा जाता रहा है कि मां गंगा या तो भगीरथ की जटाओं में उलझी या फिर काशी के मणिकर्णिका घाट पर उलझी रही, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज हमको ये उपहार मिला है. काशी ने बहुत कुछ देखा है, एक हजार साल बाबा का धाम विपरित हालात में रहा. इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने यहां के लिए योगदान करा। महाराजा रणजीत सिंह ने भी योगदान दिया लेकिन काशी अपने परिकल्पित स्वरूप में कभी नहीं आ पाई। योगी ने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ के धाम का पुनर्निर्माण आयोध्या के मंदिर निर्माण का ही हिस्सा है, हम सबका सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ आज नए स्वरूप में आ गए हैं. महात्मा गांधी जी सौ वर्ष पहले इन काशी की गलियों की गंदगी देखकर अप्रसन्न हुए थे, सरकारें आईं गयी, लेकिन इन काशी की गलियों का सौंदर्यीकरण अब पीएम द्वारा पूरा किया गया. गांधी के नाम पर बहुतों ने सत्ता प्राप्त की, लेकिन वाराणसी को स्वच्छ करने का सपना हम सब ने साकार किया है.
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद