Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भारत का विभाजन बहुत बड़ी ऐतिहासिक गलती,हुआ मुसलमानों नुकसान हो रही है मुश्किलें पैदा



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / शिवानी कुमारी 

    नई दिल्ली: नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भारत के विभाजन को एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक गलती बताते हुए दावा किया है कि इसका नुकसान सिर्फ कश्मीरियों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश के मुसलमानों को भुगतना पड़ा. भारत के विभाजन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत का विभाजन एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक गलती थी. इसका नुकसान सिर्फ कश्मीरियों को ही नहीं बल्कि पूरे देश के मुसलमानों को भुगतना पड़ा. उन्होंने कहा कि अगर यह मुल्क एक होता तो ताकत भी रहती, मुश्किलें भी नहीं पैदा होती और देश में भाईचारा भी रहता.


    Also Read- विश्व कायस्थ महासम्मेलन में सितारों का भी होगा जमावड़ा , 500 से अधिक कलाकार लेंगे भाग



    काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और वाराणसी में आयोजित भव्य कार्यक्रम पर मीडिया से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुबारक हो, यह अच्छी बात है. हालांकि प्रधानमंत्री मोदी को दूसरों धर्मो को भी तवज्जों देनी चाहिए क्योंकि वो सिर्फ एक धर्म के नहीं पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं. भारत में बहुत सारे धर्म है.

    ये भी पढ़े-हाजीपुर : शराब पीकर युवक ने किया हंगामा, फर्जी इंस्पेक्टर बनकर कर रहा था अवैध वसूली

    हिंदू और हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कोई धर्म बुरा नहीं होता है, इंसान बुरे होते हैं. उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करेंगे कि हिंदू असली हिंदू बने और अपने धर्म का पालन करें.     इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728