Weather Forecast: हाड़ कंपा देने वाली ठंड सताने को आतुर ,बीते रात से तापमान लुढकना शुरू
| तस्वीर वि न्यूज 24 we news 24 |
नई दिल्ली: सर्दी का मौसम अब सताने को आतुर है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम के जानकारों की मानें तो कंपाने वाली सर्दी जल्द पड़ने के आसार हैं। इन लोगों के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार में भी शीतलहर शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि आज रात से ही तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़े-सांसो के संकट के बिच शनिवार से खोले जा रहे है दिल्ली में 5वीं से ऊपर वाली सभी स्कुल
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में रात में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ठंडी हवा भी चलेगी जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। इन इलाकों में लोगों के अगले 4 से 5 दिनों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करनी पड़ सकती है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी जिला के नानपुर में भाड़ी मात्रा में शराब बरामद
अगले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और गुजरात से सटे अधिकांश हिस्सों में पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान है। इसके साथ ही अगले चार दिनों में पूर्वी भारत और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
ये भी पढ़े-फंदे से लटका विवाहिता का शव
आईएमडी ने एक बयान में कहा, ''18 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और सौराष्ट्र और कच्छ में शीत लहर/गंभीर शीत लहर की स्थिति, 18 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान उत्तरी राजस्थान में,; 19 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में और गुजरात क्षेत्र में 19 और 20 दिसंबर में कड़ाके की ठंड़ पडेगी।" आईएमडी ने कहा, "अगले चार दिनों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना है।"
मैदानी इलाकों में, आईएमडी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने पर शीत लहर की घोषणा करता है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो तो शीत लहर भी घोषित की जाती है। जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या सामान्य से प्रस्थान 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तो एक गंभीर शीत लहर घोषित की जाती है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद