स्ट्रीट वेन्डर एक्ट 2014 की अनदेखी के फुटपाथ विक्रेता ने सीतामढ़ी नगर निगम के बाहर जमकर किया प्रदर्शन ।
We News 24» रिपोर्टिंग / असफाक खान
सीतामढ़ी: फुटपाथ पर अपना रोजगार करने वाले गरीब असहाय पथ विक्रेताओं पटरी दुकानदारो को वैश्विक कोरोना महामारी में रोजी रोटी कमाने के लिए जान हथेली पर रख कर रोजगार कर रहे ऐसे में आये दिन नगर निगम पुलिस द्वारा गैर कानूनी तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा जब कि हमारी रक्षा सुरक्षा के लिए (सामाजिक सुरक्षा काc अधिकार केंद्रीय कानून 2014) व माननीय सुप्रीम कोर्ट माननीय हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन पंजीकृत शहरी पटरी फुटपाथ कारोबारियों को अतिक्रमण के नाम पर उजाडना बंद करें .
ये भी पढ़े--कलम के जादूगर लेखक रामवृक्ष बेनपुरी की जयंती सीतामढ़ी में मनाई गई।
अतिक्रमण के नाम पर शहरी क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों को जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा बीते कई दिनों से कथित रुप से परेशान एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर विक्रेताओं ने शुक्रवार को हाथों में बैनर लिए छह सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन कियाशहर स्तरीय फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार चौधरी ने बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स को बेवजह रोजगार से बेदखल करने एवं पथ विक्रेता (जीविका का संरक्षण एवं फुटपाथ विक्रय विनियम) अधिनियम 2014 की पूर्ण अवहेलना के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद